फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट के नेत्र रोग विभाग की माइनर ओटी के बाहर लगी आग

विज्ञापन
ओटी के बाहर लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की माइनर ओटी में गुरुवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाई। पॉवर बैकअप होने के चलते दोपहर 12 बजे तक ओटी में सर्जरी होती रहीं इसके बाद तीन बजे तक बिजली की सप्लाई बंद कर काम कराया गया। इससे ऑपरेशन नहीं हो पाए। वार्डों में भी अंधेरा रहा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आउटर पैनल में आग लग थी।
विज्ञापन



हाल ही में पोस्ट ऑपरेटिव वॉर्ड में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उस समय भी तार में स्पार्किंग हुई और उसके बाद स्विच बोर्ड जल गया था। इस बार भी नेत्र रोग विभाग की माइनर ओटी के बाहर लगे आउटर पैनल में भी ऐसी स्थिति से आग लग गई। कर्मचारियों के अनुसार अस्पताल में लगे बिजली के अधिकतर तार पुराने और जर्जर हैं। बिजली की लाइन भी काफी पुरानी हैं। इसी से स्पार्किंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें