फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूसरी बार अंडर-23 वनडे ट्रॉफी से यूपी दो कदम दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर 23 पुरुष स्टेट ए वनडे ट्रॉफी में यूपी टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 29 नवंबर को मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल में यूपी का सामना राजस्थान से होगा। टीम दूसरी बार खिताब जीतने से केवल दो कदम दूर है। 2023 में समीर रिजवी की कप्तानी में उत्तराखंड को हराकर यूपी ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


इस सीजन उत्तर प्रदेश को एलीट ग्रुप-डी में रखा गया था, जहां टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। यूपी ने पहले मैच में कर्नाटक को सात विकेट से और दूसरे मुकाबले में हरियाणा को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में हिमाचल प्रदेश को 73 रन से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई।

चौथे मैच में विदर्भ पर दो विकेट से जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में तमिलनाडु से 35 रन से हार मिली। इसके बाद छठे मैच में त्रिपुरा को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में यूपी ने मध्य प्रदेश को 77 रन से पराजित कर सेमीफाइनल की राह बनाई।
विज्ञापन


बल्लेबाजों से सर्वाधिक उम्मीदें
सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी को सर्वाधिक उम्मीदें टीम के बल्लेबाजों से होंगी। कानपुर के आदर्श सिंह क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 223 रन की शानदार दोहरी शतकीय पारी खेल चुके हैं। अब तक पांच मैचों में उन्होंने 343 रन बनाए हैं। मेरठ निवासी और टीम के कप्तान समीर रिजवी ने सात मैचों में अब तक 363 रन जोड़कर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है।

प्रशांतवीर ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 258 रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज अब्दुल रहमान ने छह मैचों में 13 विकेट लेकर गेंदबाजी को धार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें