Kannauj News: इत्र व्यापारी के मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
कन्नौज जिले में शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित जैन स्ट्रीट निवासी इत्र व्यवसायी किशोर जैन के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के दूसरे तल पर पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रखें लाखों रुपये के अतर सहित अन्य कीमती सामान को अपनी जद में ले लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
व्यापारी किशोर जैन के भतीजे तुषार जैन के मुताबिक आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। शहर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की गई है। इत्र कारोबारी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। हादसे की जानकारी पर वो वापस आ रहे हैं।