दस लाख रुपये का सामान हो गया नष्ट
यहां गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कल्लू ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने के लिए घर में सवा तीन लाख रुपये नकद रखे थे, वह भी जल गए। घर में लगी आग से बक्से में रखी 3.30 लाख नकदी, दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, 20 क्विंटल गेहूं, 25 क्विंटल भूसा, 70 प्लॉस्टिक के पाइप, 60 स्प्रिंकलर चिड़ियां सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
बछड़े झुलसे और चार बकरियों की जलकर मौत
साथ ही, सिलेंडर फटने के कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आग से गाय व भैंस का एक बछड़ा झुलसा है, जबकि चार बकरियों की जलकर मौत हो गई है। कल्लू दोहरे की इस बार फसल अच्छी हुई थी और वह किसानी के लिए इस साल ट्रैक्टर खरीदना चाहता था। इसी के लिए उसने घर में 3.30 लाख रुपये की नकदी रख ली थी। दो दिन बाद वह ट्रैक्टर खरीदने के लिए जाने वाला था, लेकिन आग ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। अब उसके सामने खाने तक के लाले पड़ गए हैं।