कानपुर। दबौली निवासी वीरेंद्र नारायण बाजपेयी के घर के भूतल पर डिपार्टमेंटल स्टोर खोल रखा है। परिवार में पत्नी सुधा और दिवाली पर मुंबई से घर आई बेटी प्रियंका हैं।
वीरेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे दुकान बंद करके परिवार समेत पहली मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह पांच बजे लोगों ने आग देखकर शोर मचाया तब आग लगने का पता चला। वह पत्नी और बेटी के साथ नीचे पहुंचे तो निचले तल पर पूरा घर धुएं से भरा था। दमकल कर्मियों ने कटर से शटर काटकर दुकान खोली और आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का माल जल गया। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि प्रांभिक जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।