फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हरजिंदर नगर दुकान में लगी आग, दरवाजा तोड़कर बची लोगों की जान

Fri, 08 Apr 2022 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हरजिंदर नगर क्षेत्र की एक दुकान में भीषण आग लग गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर पांच लोगों की जान बचाई। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही बाहर खड़ी एक्टिवा और स्पलेंडर प्रो बाइक भी जलकर खाक हो गई है। 
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के चकेरी में हरजिंदर नगर इलाके की एमके बूट हाउस में गुरूवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

बता दें कि हरजिंदर नगर के वायु विहार निवासी शारिक खान की एमके बूट के नाम से जूते की दुकान हैं। संचालक शारिक खान ने बताया कि घर के नीचे जूते की दुकान है। रात को दुकान बंद करते समय एमसीवी गिराकर ऊपर सोने चले गए। देर रात को कमरे में धुंआ भरने लगा, जिससे आंख खुल गई। जब नीचे दुकान की तरफ देखा, तो आग की लपटें निकल रहीं थी। आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर पत्नी, भाई, भाभी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। 
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। संचालक ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। घर के बाहर मेरी एक्टिवा और दोस्त श्रीकांत शाहू की बाइक भी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें