कानपुर के रामलीला मैदान में आतिशबाजी समारोह के दौरान मंच पर अचानक आग लग गई। फायर ऑफिसर एम.पी सिंह, का कहना हैं कि रावण दहन के बाद मंच पर अचानक आग लग गई थी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहले से मौजूद थीं इसलिए आग पर नियंत्रण कर लिया गया।
आग के कारण लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखने तक किसे के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात में हैं।