फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में आग से चार गृहस्थियां जलीं, युवक झुलसा

विज्ञापन
शीतलपुर गांव में आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा/रूरा (कानपुर देहात)। गजनेर के शीतलपुर में आग से दो गृहस्थी जल गईं। आग से एक युवक के हाथ का पंजा झुलस गया तो वहीं एक मवेशी भी जल गया। वहीं रूरा क्षेत्र के किशनपुर व सरगांव बुजुर्ग में आग से दो गृहस्थियां जल गईं।
विज्ञापन

घटना एक:
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शिवकुमार के घर में आग लग गई। इसके बाद हरिश्चंद्र का मकान भी चपेट में आ गया। शिवकुमार परिवार के साथ खेतों में धान काटने गया था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने उसे जानकारी दी। आग बुझाने के दौरान कन्हैया लाल का हाथ का पंजा झुलस गया। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार एक फायर टेंडर व दमकल जवानों को लेकर पहुंचे। पामा चौकी पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले दोनों गृहस्थी जल गई। चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
घटना दो:
रूरा। किशनपुर गांव निवासी रेखा बुधवार की रात खाना खाने के बाद बेटा लवकुश व बेटी गौरी के साथ कमरे में चली गई। देररात संदिग्ध हालात में घर के बाहर छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर पड़ोस के लोगों ने सबमर्सिबल व हैंडपंप चलाकर आग काबू की। इससे पहले गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं सरगांव बुजुर्ग गांव में गुरुवार की दोपहर जयनारायण विश्वकर्मा खेत गए थे। घर पर कोई नहीं था। इसी बीच छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। हैंडपंप से पानी डालकर आग काबू की। जानकारी पर जयनारायण दौड़ कर घर पहुंचा लेकिन आग से गृहस्थी जल गई। एसओ विद्या सागर ने बताया कि पुलिस गई थी। राजस्व कर्मियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें