फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर-फार्मासिस्ट को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डॉक्टर और फार्मासिस्ट को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बुधवार की रात पुलिस वाले लेकर एसएसपी के घर चले गए थे।इस मामले में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएमओ से भेंट की। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की मदद लेंगे। साथ ही हड़ताल नहीं करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन व प्रांतीय चिकित्सा सेवा संगठन के पदाधिकारी व सदस्य एकजुट होकर शुक्रवार सुबह सीएमओ बृजेंद्र कुमार सिंह कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएमओ से डॉक्टर व फार्मासिस्ट के मामले में बात रखी। कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है। कार्रवाई न होने पर डॉक्टर व कर्मी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
सीएमओ बृजेंद्र कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से इस मामले में बात हुई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि वह काली पट्टी बांधकर विरोध कर सकते हैं, जब तक कार्रवाई नहीं होती है लेकिन हड़ताल न करें। इससे आमजन को परेशानी होगी। इसके बाद कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरविंद धनगर, महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्र बहादुर, महामंत्री डॉ. विशाल, प्रांतीय चिकित्सा सेवा के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास यादव, महामंत्री डॉ. रिषी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें