फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला कांस्टेबल समेत चार पर धोखाधड़ी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर पुलिस ने आवास-विकास आंबेडकरपुरम प्लॉट के मामले में उन्नाव की महिला कांस्टेबल, उनके पति समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनायकपुर निवासी 64 वर्षीय ओम प्रकाश की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्हें आंबेडकरपुरम निवासी बलबीर सिंह ने सुधीर प्रकाश के प्लॉट के बारे में जानकारी दी। प्लॉट का सौदा 35 लाख रुपये में हुआ। उन्होंने आरटीजीएस के जरिये 11 हजार रुपये का बयाना दे दिया। एक अगस्त 2024 को उनके दामाद हिमांशु और सुधीर प्रकाश के मध्य इकरारनामा हुआ। इस बीच सुधीर प्रकाश की पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनसे रुपयों की मांग हुई। उन्होंने गोल्ड लोन लेकर 8.11 लाख रुपये दामाद के खाते से सुधीर प्रकाश को दे दिए।
ओम प्रकाश का आरोप है कि बलवीर सिंह ने बिना जानकारी दिए प्लॉट का सौदा उन्नाव की महिला कांस्टेबल शिखा सेंगर और उनके पति देवेंद्र सिंह से कर दिया। उन्हें सौदे की जब जानकारी हुई तो उन्होंने सुधीर प्रकाश से रुपये वापस मांगे। सुधीर प्रकाश ने कहा कि रुपये शिखा सेंगर देंगी। उन्होंने महिला कांस्टेबल से रुपये मांगे तो वह टालमटोल करती रहीं। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें