फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रियल इस्टेट कंपनी के तीन निदेशकों पर 52 लाख हड़पने की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वीएसीएल इंडिया रियल इस्टेट कंपनी के तीन निदेशकों पर लखनऊ निवासी युवक ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 52 लाख रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी का कार्यालय बंद होने पर वह निदेशक से मिले तो उसने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के ओदश पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। निदेशक पर पनकी थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से आजमगढ़ के रघुनाथपुर और मौजूदा समय में लखनऊ के मयूर विहार निवासी अतुल तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग माता-पिता आजमगढ़ में रहते हैं। पांच जुलाई 2020 को वीएसीएल कंपनी के एजेंट राजन मिश्रा और मैनेजर उनके घर पहुंचे। बुजुर्ग पिता को कंपनी में निवेश पर पांच वर्ष में रकम दोगुना का लालच दिया। पिता ने मां सरिता देवी और बड़ी मां माधुरी देवी के नाम से वीएसीएल कंपनी में 52 लाख रुपये निवेश कर दिए। पांच साल की अवधि पूरी होने पर वह आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार स्थित कंपनी के शाखा कार्यालय गए तो वह बंद मिला।
जुलाई माह 2024 में जब वे कानपुर के कल्याणपुर स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचे तो निदेशक बृजेंद्र सिंह चौहान ने सितंबर से अक्तूबर तक पूरा भुगतान कराने का आश्वासन दिया। बाद में रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कंपनी के निदेशक बृजेंद्र सिंह चौहान, इंद्रेश सिंह चौहान और किशन वीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। इससे पहले ही पनकी में दर्ज जालसाजी के मुकदमे में कंपनी के निदेशक बृजेंद्र सिंह चौहान और उसके तीन अन्य साथियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें