फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मरम्मत और पेड़ छंटाई कार्य के लिए केस्को शुक्रवार को आधा दर्जन सब स्टेशनों से शटडाउन लेगा। इस वजह से करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। दयानंद विहार में सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण पीडब्ल्यूडी, अवंतीपुरम, सीटीएस कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। जवाहरनगर, प्रधान चौराहा, नूरी मस्जिद व आसपास के इलाकों में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। शास्त्रीनगर उपकेंद्र में केबल डालने के लिए सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण सेंट्रल पार्क, विजयनगर, डबल पुलिया, दस दुकान, चेन फैक्टरी, ऊंचा पार्क इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। शहर के अन्य इलाकों में भी शटडाउन की वजह से बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर ठप रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें