फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बी चंद्रकला के बाद अब अवैध खनन मामले में इसके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर 

Thu, 10 Jan 2019 06:47 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मौरंग खदानों में अवैध खनन के मामने में चर्चित आईएएस बी चंद्रकला पर सीबीआई शिकंजा कसने के बाद अब कानपुर में एसडीएम सदर के आदेश पर एक रेलवे ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रेलवे ठेकेदार पर आरोप है कि उसने एक गांव की सरकारी जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन कर नुकसान पहुंचाया है। जिससे पूरा गांव संकट में आ सकता है। 
विज्ञापन


अवैध खनन में एसडीएम सदर संजय कुमार के निर्देश पर बुधवार को बिधनू थाने में रेलवे ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सेन पूरब पारा निवासी लेखपाल रामखिलावन भारती के मुताबिक घाटूखेड़ा, रमईपुर के अजीत सिंह ने जामू गांव की सरकारी जमीन पर खनन कर नुकसान पहुंचाया है।

इसी तरह ओरछी गांव के दीपक सिंह ने सेन पूरब पारा गांव और गुड्डू सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध खनन करके नुकसान पहुंचाया। गुड्डू सिंह रेलवे को मिट्टी सप्लाई करता है। थाना प्रभारी द्रविड़ कुमार सिंह का कहना है कि लेखपाल की तहरीर पर तीन के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें