फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नीट यूजी काउंसलिंग में लगाया फर्जी प्रमाण पत्र, अकबरपुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा पर प्राथमिकी

Mon, 25 May 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नीट यूजी काउंसलिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र की मदद से बलिया की एक छात्रा ने अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला करवा लिया। अधिकारियों की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी निकलने पर बलिया के तहसीलदार ने आरोपी छात्रा के खिलाफ बलिया के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आगे की जांच के लिए बलिया पुलिस ने मामला अकबरपुर थाना पुलिस को भेजा है।
विज्ञापन

बलिया की सदर तहसीलदार अतुल हर्ष ने पांच मई को बलिया सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण ने 27 अगस्त 2025 को यूपी नीट यूजी 2025 की प्रथम चक्र की काउंसलिंग के जरिये सीट आवंटन के बाद बलिया के कारो निवासी दिव्यांशी भास्कर की ओर से दर्शाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी बलिया की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने दो जुलाई 2025 को दिव्यांशी को निर्गत किए गए प्रमाण की जांच करवाई। जांच कमेटी की ओर से एक सितंबर 2025 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में दिव्यांशी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।
प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत नहीं किया गया था। साथ ही प्रमाण पत्र पर मौजूद जिलाधिकारी के हस्ताक्षर व कार्यालय की मुहर भी कूटरचित पाई गई। दिव्यांशी की ओर से अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से छल कपट कर फर्जी व कूट रचित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने चार मई को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाकर छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि छात्रा के अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रपत्रों के सहारे दाखिला लिया गया है। बलिया थाना की ओर से प्राथमिकी को शनिवार शाम को अकबरपुर थाना में स्थानांतरित किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें