फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गलत आधार कार्ड लगा महिला के साथ होटल में ठहरने में युवक पर प्राथमिकी

Sun, 09 Aug 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता स्थित एक होटल में युवक के गलत आधार कार्ड लगा महिला के साथ ठहरने पर शुक्रवार को एक संगठन के लोगों ने हंगामा किया था। मामले में थाने के दरोगा ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसआई राजवीर सिंह ने डेरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार को एक होटल के बाहर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। वहां मौजूद युवक ने अपना नाम सलमान बताया जबकि होटल के रिसेप्शन पर उसने विकास नगर सिकंदरा निवासी शिवा पाल की आईडी का प्रयोग किया था। उसके साथ मिली महिला की आईडी भी वास्तविक पहचान से भिन्न थी।
इस पर दोनों को थाना लाकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि आरोपी सलमान ने ही होटल के रिसेप्शन पर उसकी आईडी पर दूसरी युवती की आईडी उपलब्ध करवाई थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहचान छिपाकर होटल में कमरा लेने पर आरोपी सलमान के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। फर्जी आधार कार्ड के संबंध में भी जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें