फतेहपुर जिले में आकर्षक बचत योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों का 5 करोड़ के करीब हड़पने वाली कंपनी पर छह साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी के पश्चिम बंगाल के रहने वाले चीफ डायरेक्टर समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
शांतिनगर मोहल्ले में पिनकान ग्रुप ऑफ कंपनीज 2014 में निवेशकों की रकम लेकर भागी थी। चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोरंजन राय, डायरेक्टर विनय सिंह, मौसमी राय, ज्योति सिंह, राजकुमार राय, राजेंद्र कोठारी निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल, हरि सिंह, दीपक पुंडीर निवासी आगरा, रघु जाया शेट्टी निवासी दिल्ली, अनूप ठाकुर निवासी बंगलूरू के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता नकी रजा रिजवी, राकेश सोनी, चंद्रकेश कुमार, नीरज कुमार,मुकेश कुमार, धीरज कुमार,हाशिम रजा, दिनेश कुमार, शिव प्रकाश, राबिया परवीन, राजू सोनी, श्याम बाबू,शिव परसन, देवनारायण, सत्यम समेत 31 लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।