यदि आप अनजान शहर या एरिया में हैं और रुपये निकालने के लिए एटीएम नहीं मिल रहा है तो ‘एटीएम असिस्ट एप्लीकेशन’ मददगार साबित हो सकती है। यह एप्लीकेशन पंजाब नेशनल बैंक ने लांच की हैं।
हालांकि इससे सिर्फ पीएनबी के ही एटीएम खोजे जा सकते हैं। यह एप्लीकेशन एक टच में उस क्षेत्र के सबसे नजदीकी एटीएम की लोकेशन बताएगी, जहां आप खड़े हैं।
सर्च एटीएम के ऑप्शन पर क्लिक करते ही यह एप खुद आपकी लोकेशन सर्च कर लेगी और उस क्षेत्र के एटीएम की डिटेल आपकी स्क्रीन पर होगी। इसके अलावा इस एप्लीकेशन के जरिये एटीएम संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं।
एप में दो विकल्प
इस एप्लीकेशन में दो विकल्प हैं। पहला, एटीएम खोजने के लिए ‘सर्च एटीएम’ और दूसरा एटीएम संबंधी शिकायत के लिए ‘रिपोर्ट एटीएम कंपलेंट्स’। जिस सुविधा का आपको इस्तेमाल करना है, वह विकल्प चुन सकते हैं।
ये शिकायतें करें
एटीएम नहीं चल रहा, पैसे नहीं निकल रहे, एटीएम में पैसे नहीं हैं, कम पैसे निकले, मशीन कार्ड नहीं ले रही, मशीन दूसरे बैंक का कार्ड नहीं ले रही, एटीएम से कटे फटे या नकली नोट निकले आदि।