फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बोले, ‘बैंकों में लाइन पर आम आदमी परेशान नहीं’

Mon, 05 Dec 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन पर केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार व पूर्व राज्यमंत्री अध्योया सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा खत्रीपहाड़ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि नोटबंदी कालाधन बाहर लाने के लिए की गई। बैंकों के बाहर भले ही लाइनें लग रही हैं पर आम आदमी परेशान नहीं है। उन्होंने आम लोगों का आह्वान किया कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं। 
विज्ञापन

यहां सोमवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कई घंटा लेट पहुंचे वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी आम आदमी के हित में की गई है। कालाधन निकलने के बाद ग्राम सभाओं को पैसा ज्यादा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ों के लिए भी काम कर रही है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर आखिरी कील ठोंकने का काम हो रहा है। 70 सालों तक देश जिन मूलभूत समस्याओं से जूझता रहा अब मोदी सरकार उन्हीं का समाधान कर रही है। श्री गंगवार ने कहा कि विकास कार्यों में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा पिछड़ रहा है। यूपी में भी भाजपा की सरकार बनाकर लूट और भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास का रथ दौड़ाया जा सकता है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने की। शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिहं पटेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ.विजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंत्री शंकर सिंह पटेल, रामहित कश्यप आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें