बॉलीवुड फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला की कलम से निकली एक और फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आ चुकी है। पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' का स्क्रीन प्ले दिलीप शुक्ला ने ही लिखा है। फिल्म में एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। युवाओं के बीच फिल्म के गाने काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
‘वीरे की वेडिंग’ में पुलकित, कृति के अलावा जिमी शेरगिल, सतीश कौशिक, सुप्रिया कार्निक, राजेश बख्शी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म आशु त्रिखा के डायरेक्शन में बनी है वहीं दिलीप शुक्ला ने स्क्रीन प्ले लिखा है। फिल्म में म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है। हालांकि फिल्म के गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। वहीं फिल्म में ग्लैमर कूट-कूट कर भरा गया है। फिल्म में सपना चौधरी का एक डांस नंबर भी है। सपना फिल्म के गाने ‘हट जा ताऊ’ में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
शुक्ला की मशहूर फिल्में
2014 में आई फिल्म जय हो, दबंग-2 (2012), ये जो मोहब्बत है (12), अलाप (2012), गट्टू (2011), बिन बुलाये बाराती (2011), दबंग (2010), हेलो हम लल्न बोल रहे हैं (2010), किसान (2009), डेड लाइन सिर्फ 24 घंटे (2006), उत्थान (2006), एक से बढ़कर एक (2004), पुलिस फोर्स इनसाइड स्टोरी (2004), किस्मत (2004), सलाखें (1998), उड़ान (1997), इंसाफ (1997), जिद्दी (1997), अंदाज अपना-अपना (1994), जज्बात (1994), मोहरा (1994), अंत (1994), एलान (1994), बेदर्दी (1993), दामिनी (1993), दिव्यशक्ति (1993), घायल (1990) जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। हाल ही में दिलीप ‘दबंग-3’ और ‘मैं उत्तरा नारायण पाठक’ फिल्मों की कहानी लिख रहे हैं।
रामबाग में ससुराल और आरके नगर में बहन का घर
मूल रूप से लखनऊ निवासी दिलीप शुक्ला का कानपुर शहर से खास लगाव है। शहर के रामबाग में उनकी ससुराल है और बहन की शादी भी रामकृष्ण नगर में हुई है। शुरू से कानपुर आते-जाते रहने और यहां के लोगों को भली-भांति समझने से दिलीप शुक्ला को चुलबुल पांडे जैसे किरदारों को पर्दे पर जीवित करना मुश्किल नहीं रहा। ‘दबंग 2’ में उन्होंने चुलबुल पांडे को कानपुर के बजरिया थाने का प्रभारी बना दिया था।