कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के ओमपुरवा ताड़ीखाना में बुधवार देर रात घरेलू कलह में दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने की वजह से दंपति में आए दिन झगड़ा होता था। इसी वजह से दोनों ने जान दे दी।
राकेश कुमार (40) अपनी पत्नी अर्चना (35), सास शकुंतला और दो बच्चों अदिति व अंश के साथ रहता था राकेश एक कारखाने में काम करता था लेकिन लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।
बुधवार रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ऊपर कमरे में गए और एक ही साड़ी से फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब सास शकुंतला ऊपर पहुंचीं तो दोनों के शव लटके मिले। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तो घरेलू कलह की ही बात सामने आ रही है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।