फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ों की लड़ाई में गिरी दीवार, दबकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Dec 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसका डर था वही हुआ। शहर को चिड़ियाघर बनाने वाले ‘जिम्मेदारों’ की लापरवाही से मंगलवार को एक बुजुर्ग की जान चली गई। गुजैनी ए ब्लाक में दो सांड़ों की लड़ाई में गिरी दीवार में दबने से 85 वर्षीय बुजुर्ग खूबचंद सुखनानी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत से इलाकाई लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कभी भी आवारा जानवरों की धरपकड़ नहीं की जाती है, जिसके चलते सड़कों पर चलना दूभर बना हुआ है।

क्षेत्र निवासी खूबचंद सुबह के वक्त घर के सामने खाली प्लाट के पास बैठकर धूप सेंक रहे थे। इसी बीच प्लाट के भीतर मौजूद आवारा सांड़ों की बीच लड़ाई छिड़ गई। देखते ही देखते दो सांड़ आपस में लड़ते हुए प्लाट की जर्जर बाउंड्री से जा टकराए और अगले ही पल दीवार भरभराकर खूबचंद पर गिर गई।
विज्ञापन


मलबे में लहूलुहान दबे खूबचंद की चीख सुन घरवाले और मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खूबचंद को मृत घोषित कर दिया।

शिकायत करो पर सुनते नहीं  अफसर
क्षेत्र के हरीश केसरवानी और दिलीप खत्री का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी रहती है, कई मर्तबा विभाग जाकर शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी हैं कि आवारा जानवरों की अनदेखी कर रहे हैं।

न दी तहरीर, न कराया पोस्टमार्टम
गोविंदनगर इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव का कहना है कि परिजन न तो तहरीर ही दे रहे हैं, और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। लिहाजा मामले की कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।

चिह्नित कर होगी धरपकड़
नगर निगम कैटिल कैचिंग दस्ता प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि आवारा जानवरों के अधिक संख्या वाले स्थान चिह्नित कर उनकी धरपकड़ का अभियान शुरू किया जाएगा।  

साउथ के इन इलाकों में है अधिक जानवर
गुजैनी, दबौली, बर्रा, यशोदानगर, दामोदर नगर, पशुपति नगर, केशव नगर, नौबस्ता हमीरपुर रोड, किदवईनगर एच और के ब्लाक, गोविंदनगर, साकेत नगर, बाबूपुरवा लेबर कालोनी, जूही, परमपुरवा आदि।
विज्ञापन


महिला को भी कर चुके हैं मरणासन्न
10 दिसंबर को पशुपति नगर में एक गाय ने महिला को बीच सड़क पर पटककर अस्पताल पहुंचा दिया था। इसके बाद भी क्षेत्र में कोई अभियान नहीं चला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें