कानपुर मेडिकल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में चॉकलेट खाने के चक्कर में हुई मारपीट और झगड़े में प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने नरम रुख अख्तियार किया है।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में दोनों छात्राओं के एक महीने के निलंबन के निर्णय को प्राचार्य पलट दिया। उन्होंने कहा कि जरा सी बात के झगड़े में ऐसी कोई सजा नहीं दी जाएगी जिससे छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान हो।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह हॉस्टल की वार्डन से भी बात करेंगे। बता दें कि शनिवार को दोनों छात्राओं का आपस में झगड़ा होने और वार्डन डॉ. नीना गुप्ता के प्राचार्य और प्रॉक्टर से शिकायत करने पर दोनों छात्राओं को घर भेज दिया गया था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी लेकिन रविवार को प्राचार्य ने संस्तुति को खारिज कर दिया।