शुभ नेग लेने आई थीं किन्नर
पीड़ित किन्नर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे शादी समारोह में शुभ नेग लेने आई थीं, लेकिन दूसरे गुट के किन्नरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित किन्नर ने यह भी बताया है कि मारपीट में पूनम किन्नर को गंभीर चोटें आई हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
साथ ही, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।