फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांचवी राज रतन महिला लीग, अलग-अलग मैदान पर हुए दो मैच, स्पार्क इलेवन और  फोर सीजन इलेवन बने विजेता

Fri, 14 Feb 2025 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पांचवी राज रतन महिला लीग में शुक्रवार को अलग-अलग मैदान पर दो मैच हुए। इनमें स्पार्क इलेवन और फोर सीजन इलेवन विजेता बने।
विज्ञापन
कमला क्लब में राज रतन महिला क्रिकेट लीग में खेलती महिला क्रिकेटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पांचवी राज रतन महिला लीग में शुक्रवार को अलग-अलग मैदान पर दो मैच हुए। पहले मैच में स्पॉर्क इलेवन ने डैम चाजर्स को 163 रन से पराजित किया। वहीं, दूसरे रोमांचक मैच में फोर सीजन इलेवन ने रेज एकादश को तीन रन से हराया। कमला क्लब मैदान पर स्पॉर्क इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिबू सिंह पाल 56 रन, गरिमा यादव 59 रन के अर्द्धशतकों और माही राजपूत के 48 रन के दम पर 35 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन बनाए।

विज्ञापन

गेंदबाजी में डैम चाजर्स की ओर से जाह्नावी वर्मा, सौम्या कटियार व ईशा पांडेय ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में डैम चाजर्स की पूरी टीम 29.5 ओवर में 82 रन पर ढ़ेर हो गई। इसमें शिवी सिंह ने सर्वाधिक 17 रन, तृप्ति सिंह व शिवांगी गुप्ता ने 13-13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गरिमा यादव, एंजेलीना वर्मा ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच गरिमा यादव को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एकता सिंह बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर दूसरे मैच में फोर सीजन एकादश ने कप्तान एकता सिंह 65 रन के पचासे की मदद से 35 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। गेंदबाजी में रेज एकादश की ओर से सोती ठाकुर ने तीन, नंदिनी सिंह व तन्विका गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में रेज एकादश की पूरी टीम 34.5 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें निशा वर्मा ने 56 रन व नेहा वर्मा ने 36 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एकता सिंह ने दो, क्षमा सिंह, वर्तिका सिंह, सिद्दी मिश्रा ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच एकता सिंह को चना गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें