फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्या भोज में आग से मासूम की मौत पर सीएम योगी ने डीएम-एसएसपी से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

Mon, 07 Oct 2019 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्पंसारी गांव में सोमवार सुबह कन्या भोज के दौरान किराना की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूजा ( 7)  पुत्री लाला की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कन्या भोज में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतक कन्या के परिजनों को दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने डीएम एसएसपी से अन्य झुलसी हुई कन्याओं के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था करने के साथ 24 घंटे के अंदर पूरे  मामले की रिपोर्ट मांगी है।

जबकि दो अन्य बच्चियां झुलस गईं। भोज का आयोजन किराना दुकान मालिक सुनील पुत्र रामप्रताप कुशवाहा ने अपनी दुकान में किया था। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। जिससे पलभर में आग ने भयावह रूप ले लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें