फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: फसल खराब होने के बाद बकाया कर्ज से परेशान किसान ने खेत के पास नीम के पेड़ पर लगाई फांसी

Mon, 07 Oct 2019 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन और मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सौंखर गांव में कर्ज से परेशान किसान रामखिलावन 63 वर्ष ने अपने खेत के पास खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि किसान पर इलाहाबाद बैंक सुमेरपुर का करीब दो लाख का कर्जा बकाया है। खरीफ की फसल बारिश से खराब हो जाने से किसान काफी दिनों से परेशान था। परिजनों का कहना हैं कि फसल खराब होने पर बढ़ रहे कर्ज को चुकाने की चिंता ने किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान के दोनों बेटे गुजरात मे मेहनत मजदूरी करते हैं। उनको भी सूचना दी गई है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें