फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में आग का कहर: दो कबाड़ गोदामों में लगी भीषण आग, चारों ओर धुआं-धुआं...ऊंची-ऊंची लपटें, दहशत का माहौल

Sun, 06 Aug 2023 09:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आग की लपटों ने बगल के कबाड़ गोदाम गणेशपुर निवासी अरमान के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में कोयला नगर के रिहायशी इलाके में संचालित दो कबाड़ गोदामों में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके बाद भी आग बुझाने के लिए दमकल की और गाड़ियां आती रहीं हैं।  

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, मकराबर्टगंज निवासी शामिद स्क्रैप व्यापारी हैं। उनका कोयला नगर में कबाड़ का गोदाम है। शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई । देखते ही देखते आग बढ़ने लगी।
आग की लपटों ने बगल के कबाड़ गोदाम गणेशपुर निवासी अरमान के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। पहले मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन

आसपास के मकानों को खाली कराया गया
बढ़ती आग को देख पुलिस और दमकल ने गोदाम के बगल के कुछ घरों को खाली कराया। जिससे कोई जनहानि न हो। लेकिन , बचाव कार्य के बाद आग फैलती ही चली जा रही थी। मौके पर करीब पांच दमकल की गाड़ियां आग पर कब पाने के प्रयास में जुटी रहीं।
विज्ञापन

कई थाना क्षेत्रों से पहुंची हैं दमकल की गाड़ियां
आग पर काबू पाने के लिए जाजमऊ, किदवई नगर, मीरपुर से दमकल गाड़ियां पहुंचीं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग को नहीं बुझाया जा सका। बता दें कि इलाके में तमाम कबाड़ गोदाम हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए इंतजाम  नहीं हैं। रात होने की कारण आग बुझाने में खासी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें