सीसीटीवी खंगालने में जुटी रही पुलिस
छात्रा ने बताया कि वह एक अंधेरे कमरे में बंद है। उसे नहीं पता कि वह कहां है। उसने कहा कि मांग मानकर उसे बचा लें, उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उधर, पुलिस सीसीटीवी खंगालने और अपहर्ताओं के रूट को चिह्नित करने में जुटी रही। अज्ञात के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का केस दर्ज कर जांच तेज दी।
सीसीटीवी कैमरे में लखनऊ में दिखी छात्रा
पुलिस सूत्रों का दावा है कि छात्रा को लखनऊ में देखा गया है। पुलिस नवाबगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा दक्षिण के इलाकों और चकेरी के सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। चकेरी में ही अंतिम बार छात्रा के फोन की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने रात भर अपहर्ता के रूट की जांच की।
दवा लेने निकली, फिर नहीं लौटी
अब तक की जांच के अनुसार शुक्रवार को दिन में युवती कोचिंग गई थी। शाम साढ़े तीन वह माइग्रेन का दर्द होने पर दवा लाने के लिए निकली। जूहीकलां में एक मेडिकल सेंटर से उसके दवा लेने की पुष्टि भी हुई। इसके बाद वह लापता हो गई और रात आठ बजे अपहरण व 10 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई।
इंस्टाग्राम पर दोस्त के साथ भरी हुई है फोटो-वीडियो
परिवार जिस युवक पर अपहरण और फिरौती मांगने का संदेह जता रहा है उसके और छात्रा के काफी करीबी रिश्तों की बात सामने आई है। इंस्टाग्राम पर युवक का एक अकाउंट मिला है, जिसमें छात्रा के साथ काफी वीडियो और फोटो हैं।
युवक का आपराधिक इतिहास, पुलिस की बेचैनी का कारण
पुलिस शुरू से इस मामले को प्रेमी युगल के भागने और कहानी से जोड़कर देख रही थी। लेकिन जांच में आरोपी युवक का आपराधिक इतिहास पता चलने पर पुलिस सतर्क हो गई। युवक चोरी के अलावा एक अन्य मामले में वह जेल जा चुका है। यह भी पता चला है कि वह छात्रा से रुपए लिया करता था।
छात्रा के परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में कई ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे अपहरण की पूरी कहानी संदिग्ध लग रही है। डीसीपी साउथ की निगरानी में जांच जारी है। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
अपहरण की कहानी पर इसलिए संदेह
- शुक्रवार सुबह दोनों की कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट का पुलिस को मिलना।
- दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट में एक दूसरे के साथ की फोटो-वीडियो।
- पड़ोसियों का कहना है कि छात्रा का युवक के घर काफी आना जाना था।
- छात्रा और युवक की कॉल डिटेल रिकार्ड में कई बार बातचीत की पुष्टि।
- सीसीटीवी फुटेज में दोनों का आराम से चहलकदमी करते हुए जाना।
फिर भी अपहरण को लेकर इसलिए गंभीर है पुलिस
- आरोपी युवक का आपराधिक इतिहास...चोरी व एक अन्य मामले में जेल गया।
- उसके और छात्रा के प्रोफाइल में भारी अंतर...पुलिस को पैसों के लालच की आशंका।
- जांच में पता चला है कि छात्रा घरवालों से बहाने से पैसे लेकर उसे दिया करती थी।
- फोन बंद रखना और सिर्फ मैसेज व कॉल के लिए ऑन करने का प्रोफेशनल तरीका।