आसपास के मकानों को खाली कराया गया
बढ़ती आग को देख पुलिस और दमकल ने गोदाम के बगल के कुछ घरों को खाली कराया। जिससे कोई जनहानि न हो। लेकिन , बचाव कार्य के बाद आग फैलती ही चली जा रही थी। मौके पर करीब पांच दमकल की गाड़ियां आग पर कब पाने के प्रयास में जुटी रहीं।
कई थाना क्षेत्रों से पहुंची हैं दमकल की गाड़ियां
आग पर काबू पाने के लिए जाजमऊ, किदवई नगर, मीरपुर से दमकल गाड़ियां पहुंचीं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग को नहीं बुझाया जा सका। बता दें कि इलाके में तमाम कबाड़ गोदाम हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं हैं। रात होने की कारण आग बुझाने में खासी समस्या आ रही है।