फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में फिडे रेटेड ओपन शतरंज चैंपियनशिप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में शनिवार को दो लाख रुपये इनाम वाली एकदिवसीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी कानपुर शतरंज क्लब और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से हो रहा है। तकनीकी संचालन उप्र चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश-विदेश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 384 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 289 पुरुष और 95 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में विजेता को 40,000 रुपये, उपविजेता को 25,000 रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 15,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर कविता पटेल होंगी, जबकि डिप्टी आर्बिटर के रूप में आनंद सिंह और आदित्य द्विवेदी कार्य करेंगे। इसके अलावा सीनियर नेशनल आर्बिटर कुसुम शर्मा, जितेंद्र सिंह और गौरव गर्ग सहित कुल 10 अधिकारी प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में तैनात रहेंगे। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें