सज गए हैं बाजार क्योंकि आए नवरात्रे माता के... 21 सितंबर से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। मार्केट में इसका साफ असर देखा जा रहा है। माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं। माता को सजाने के लिए डिजाइनर जूड़ा, नथ, कमरबंद आदि चीजें मार्केट में आ गई हैं। इसके साथ ही, माता को बैठाने के लिए डिजाइनर सोफे रूपी आसन और रेडीमेड पंडाल भी मार्केट में मिल रहें हैं जो हर ग्राहक को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो इन सब की कीमतों पर जीएसटी का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
माता की मूर्ति
बाजार में माता की कई मनमोहक मूर्तियां मिल रही हैं। पीतल, मार्बल व मिट्टी से बनी मूर्तियों को दुकानदार लहंगे-चुनरी, माला, ग्लिटर और अन्य ज्वैलरी से सजाकर दे रहे हैं। शिवाले स्थित दुकान के मालिक पंकज ने बताया कि 700 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक मिलने वाली इन मूर्तियों को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, मार्बल और मिट्टी से मां दुर्गा की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार अश्वनी ने बताया कि लोगों ने मूर्ति बनाने केकई आर्डर दे रखे हैं जिसको पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी का असर मार्केट में देखा जा सकता है। पहले जो मूर्ति 10,000 रुपये में मिल जाती थी, उसका इस बार दाम 15,000 रुपये के करीब हो गया है।
विज्ञापन
3 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
माता के लिए रेडीमेड पंडाल
इस बार मार्केट में माता को स्थापित करने के लिए रेडीमेड पंडाल आ गए हैं। नेट और रंग-बिरंगी चुनरी से सजे यह छोटे-छोटे पंडाल काफी खूबसूरत लग रहे हैं। नवीन मार्केट स्थित दुकान के मालिक अभिवन ने बताया कि 500 से लेकर 2500 रुपये तक मिलने वाले यह पंडाल इस बार ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से भी यह पंडाल आर्डर देकर बनवा सकते हैं।
4 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
माता के लिए श्रंगारदान और सोफा
शिवाले स्थित दुकानदार के मालिक मुन्ना गुड़िया ने बताया कि इस बार दुर्गा जी के लिए इम्पोर्टेड सामान भी मार्केट में आया है। इसमें दुर्गाजी के लिए इम्पोर्टेड शृंगारदान वाला बेड, सोफा, सिंगल बेड आदि मिल रहे हैं। इनके दाम 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
5 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
डिजाइनर पोशाक
मुन्ना गुड़िया ने बताया कि इस बार माता के लिए डिजाइनर लहंगे- चुनरी बनवाए गए हैं। नेट से बनीं पोशाक पर मोती और नग से कि गई डिजाइन वाले लहंगे, राजस्थानी चुनरी प्रिंट वाले लहंगे, वेलवेट लहंगे आदि काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं मोती से बने लहंगे पर शेर की डिजाइन वाला लहंगा सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। इन पोशाक केदाम 700 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।
विज्ञापन
6 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
कुंदन की नथ, कमरबंध
कुंदन, मोती आदि से बनीं नथ, कमरबंध, कड़े, मुकुट जैसे सजाने के सामान मार्केट में माता के लिए मिल रहा है। यह हर साइज और आकार में हैं। दुर्गा मां को सजाने के लिए यह सजावट के सामान काफी ज्यादा डिमांड में है। इनके दाम 50 रपये से लेकर 4000 रुपये तक है।
विज्ञापन
7 of 8
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
डिजाइनर चोटी
मार्केट में माता के लिए कोलकाता से स्पेशल चोटी और जुड़ा मिल रहे हैं। रेश्म से बनी इन चोटी और जूड़ो को नग से सजाया गया है। यह हर साइज में मिल रही हैं। इनके दाम 500 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक हैं।
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
जीएसटी से आई महंगाई
सभी दुकानदारों का कहना है कि जीएसटी का असर मार्केट में देखा जा सकता है। पोशाक से लेकर ज्वैलरी और सजावट का हर सामान पहले से महंगा हो गया है। पहले जो पोशाक 1000 रुपये में मिल जाती थी वह अब 1500 रुपये की हैं। ऐसा ही कुछ हाल सजावट के सामान में हैं। इनके दाम में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।