फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस न मिलने पर सड़क किनारे लेटी रही महिला मरीज, सीएमओ ने एंबुलेंस आने पर घर भेजने की कही बात

Fri, 27 Mar 2020 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : ं
विज्ञापन
हमीरपुर में इलाज कराने आई महिला को एंबुलेंस नहीं मिली। बेहोशी की हालत में वह सड़क किनारे लेटी रही। जानकारी होने पर सीएमओ ने एंबुलेंस आने पर मरीजों को घर भेजने की बात कही। ललपुरा के कुम्हुपुर निवासी घनश्याम ने बताया उसकी पत्नी रश्मी की हालत ठीक न होने पर 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल आए थे।
विज्ञापन


वापस जाने से एंबुलेंस कर्मियों ने मना कर दिया। जिस पर वह पत्नी व पुत्री को लेकर बीएसए कार्यालय के बाहर बैठ गया। हालत गंभीर होने पर वह सड़क किनारे गिर गई। उसने 102 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन मदद नहीं मिली। सीएमओ डा. आरके सचान ने कहा मामले की जानकारी है। एंबुलेंस प्रभारी को सूचित कर दिया है। एंबुलेंस आने पर मरीज को घर भेजा जाएगा।

दो संदिग्धों को भेजा सदर अस्पताल
बाहर से आए लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को दी जा रही है। गुरुवार को दो संदिग्ध युवकों को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है, जो कुछ दिनों में बहार से आए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया एक युवक सऊदी अरब से आया था। जबकि दूसरा हाल ही में मुंबई से आया है। बीमारी होने के लक्षण मिले तो इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें