फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति बोला लॉकडाउन में मायके जाने की जिद कर रही थी

Fri, 27 Mar 2020 12:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के सांडी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज में कार न देने के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम तिलमई खेड़ा निवासी राहुल सिंह का विवाह डेढ़ वर्ष पहले शानू सिंह (20) पुत्री राजेश सिंह निवासी बांसखेड़ा थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर के साथ हुआ था। राहुल के मुताबिक शानू सिंह मायके जाने की जिद कर रही थी।

लॉकडाउन होने के कारण उसने भेज पाने में असमर्थता जाहिर की ।इससे नाराज होकर शानू ने गुरुवार रात लगभग 10 बजे घर के अंदर ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर देर रात तिलमई खेड़ा पहुंचे मृतका के पिता राजेश सिंह ने ससुरालीजनों पर कार ना देने के कारण पीट-पीटकर शानू की हत्या करने और शव फांसी पर लटका दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें