कानपुर। सोशल मीडिया पर विभिन्न ब्रांड की मार्केटिंग करने में महिला इन्फ्लुएंसर अधिक प्रभावी हैं। खासतौर पर सुंदरता संबंधी उत्पादों के मामले में 86 फीसदी लोग महिला इन्फ्लुएंसर पर ही यकीन करते हैं। यह सर्वे सीएसजेएमयू के कॉमर्स विभाग की पीएचडी छात्रा ने किया है।
सर्वे में कानपुर, उन्नाव और लखनऊ को शामिल किया गया। इन स्थानों पर 358 लोगों से संपर्क कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। सर्वे में ब्यूटी इंडस्ट्री से संबंधित 10 भारतीय ब्रांड को लेकर लोगों से बात की गई। शिखा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इंफ्लुएंसर रील बनाकर ब्रांडों की मार्केटिंग करते हैं। कॉस्मेटिक्स, स्किन केयर, मेक अप आदि के उत्पादों में महिला इन्फ्लुएंसर ही हावी रहती हैं। परफ्यूम, हेयर केयर आदि के उत्पादों में पुरुष और महिला आधे-आधे प्रभावी होते हैं। कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में महिलाओं का प्रभुत्व है। रिपोर्ट यह भी सुझाव दिया गया कि इन्फ्लुएंसर के साझा किए जाने वाले कंटेंट के लिए कानूनी और नैतिक मानदंड तय किए जाने चाहिए।