कानपुर। प्रयागराज में 24 और 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में टीम के चयन के लिए मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडिम में हुए। यहां खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।
ट्रायल में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ 3000 और 5000 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और बाधा दौड़ जैसी स्पर्धाएं हुईं। एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा और खिलाड़ियों का चयन किया।
-
यह खिलाड़ी हुए चयनित
ट्रायल में अंशिका यादव ने 1500 मीटर, मोनिका यादव ने 800 मीटर, प्रकृति वर्मा ने 100 व 200 मीटर, लवी राठौर ने 5000 मीटर और सुहानी राठौर ने 110 मीटर हर्डल में स्थान पक्का किया। शान्वी शुक्ला ने 100 व 200 मीटर, अनुष्ठा ने शॉटपुट, आराध्या और अमीषा ने लंबी व ऊंची कूद में जगह बनाई। अनामिका यादव ने 3000 मीटर, वंदना ने भाला फेंक, ऋतिका ने शॉटपुट, ऐश्वर्या धस्माना ने डिस्कस थ्रो, आशना ने 1500 मीटर, सोनम ने 400 ने स्थान पक्का किया।