फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फरवरी को होंगे एमएलसी चुनाव, छह को आएंगे नतीजे

Thu, 05 Jan 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के साथ ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के चुनाव का एेलान भी बुधवार को कर दिया। इसकी नामांकन प्रक्रिया 10 से 17 जनवरी तक पूरी की जाएगी। करीब सवा लाख वोट अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 3 फरवरी 2017 को वोट डाले जाएंगे। छह फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। 
विज्ञापन

लंबे समय तक एमएलसी रहे जगेेंद्र स्वरूप के निधन के बाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट खाली हो गई थी। डेढ़ साल का कार्यकाल बचा था, इसलिए उप चुनाव कराया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने जीत दर्ज की। अब कार्यकाल पूरा हुआ और चुनाव का एलान कर दिया गया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग से जारी सर्कुलर के मुताबिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात जनवरी 2017 को होगा। कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 70 हजार वोटर हैं। उन्नाव और कानपुर देहात के वोटरों की वास्तविक संख्या सात जनवरी को सामने आएगी। एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग आफिसर कमिश्नर कानपुर मंडल रहेंगे। नामांकन के बाद पत्रों की स्क्रूटनी 18 जनवरी को होगी। 20 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर दफ्तर में पूरी की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें