फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फीडर मशीन में फाॅल्ट, 40 गांवों ने अंधेरे और गर्मी में काटी रात

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर बिजली उपकेंद्र के सराय जलाल फीडर की मशीन में मंगलवार रात फाॅल्ट हो जाने से क्षेत्र के 40 गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। सात घंटे बाद सुबह फाॅल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। मंगलवार रात भर लोगों को उमस और मच्छरों ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से रुक रुक कर कई बार हुई बारिश के चलते बकेवर बिजली उपकेंद्र में सराय जलाल फीडर क्षेत्र की फीडर मशीन में रात लगभग दो बजे फाॅल्ट हो गया। रात में बिजली कर्मी फाॅल्ट को ठीक करने में लगे रहे लेकिन ठीक नहीं हो सका और 40 गांवों की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। सुबह जब मशीन की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि फीडर की मशीन की केबल में आग लग जाने के कारण फाल्ट हुआ था।
बिजली विभाग की टीम ने सुबह कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया। बुधवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार सात घंटे तक बिजली न आने से लोग उमस से बेहाल रहे। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फीडर मशीन की केबल में फाॅल्ट हो जाने के कारण फीडर क्षेत्र की आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। फीडर के फाल्ट को सही करा दिया गया है आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें