फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता को भेजा जेल

Sun, 16 Nov 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के जिगनिश में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को बंदूक, कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

डेरापुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रूरा-डेरापुर मार्ग के उमरी बुजुर्ग चकरोड से जिगनिश निवासी दुर्गा प्रसाद दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन कारतूस व बंदूक बरामद हुई है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर में विवाद होने पर आवेश में आकर उसने बेटे आयुष (24) को गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वह घटना को लेकर वह अफसोस जताता रहा। कहा गुस्से में उससे यह सब हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को हत्यारोपी दुर्गा प्रसाद की पत्नी आशा देवी ने उसके खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि शुक्रवार को पति उसके व बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। बेटे के विरोध करने पर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें