फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से अधजली लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने करवाया था पोस्टमार्टम, पिता बोले पति ने मारा है उसे

Thu, 06 Jun 2019 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

कन्नौज के तालग्राम में चार वर्ष पहले परिजनों की बिना मर्जी के विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने पुलिस को बिना सूचना दिए खेत में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। महिला के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

विज्ञापन


महिला की अधजली लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस के मुताबिक तालग्राम थाना क्षेत्र के चौतराहार निवासी सावित्री वर्मा पुत्री रामनरायन ने ताहपुर निवासी सुधीर कनौजिया पुत्र सुरेंद्र सिंह कनौजिया से चार वर्ष पहले परिवार की बिना मर्जी के विवाह किया था। इसके बाद दोनों तेराजाकेट में किराये के मकान में रहने लगे थे।

इनके एक पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात पति सुधीर और उसकी पत्नी सावित्री में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जहर खाने से बिगड़ी हालत में सावित्री को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुधीर ने पुलिस को बगैर सूचना दिए खेत पर अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। जानकारी पर सावित्री के पिता रामनरायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देखकर पति सहित ससुरालीजन मौके से भाग गए।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग को बुझाकर अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना कि अभी मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें