फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पिता ने किया बेटी के साथ ऐसा गलत काम कि पिता-पुत्री का रिश्ता हो गया कलंकित

Mon, 06 Nov 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में एक पिता ने नशे में धुत होकर अपनी बेटी के साथ ऐसा गलत काम किया कि पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता ही कलंकित कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि शनिवार रात पिता ने घर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर चाचा व चाची ने बचाया। पीड़िता ने चाचा के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह शनिवार रात दरवाजे पर लेटी थी। पिता शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आए। वह जबरन घर के अंदर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर घर के बाहर मौजूद चाची व चाचा कमरे में पहुंचे। उन्होेंने पिता के चंगुल से छुड़ाया। चाचा किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के अनुसार मां की बचपन में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिता आए दिन अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।  आरोपी पिता के फरार होने से बयान नहीं हो पाए। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें