फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के बेटे का कत्ल: 'आज जिंदा होता कार्तिक, अगर...', बाप ने मासूम को मारा फिर सबूत मिटाने को किया ये काम

Sat, 10 Jan 2026 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

यूपी के बांदा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पिता ने डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव यमुना में फेंक दिया। पत्नी के सोते ही आरोपी पिता मासूम को उठाकर घर से निकला था। तीन दिन तक तलाश के बाद पूछताछ करने पर राज खुला।
विज्ञापन
banda murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के पैलानी थाना इलाके के पचकौरी गांव में एक पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के इरादे से मासूम के शव को यमुना नदी की बीच धारा में फेंक दिया। इस वारदात के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, आरोपी पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटना पांच जनवरी की रात को हुई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र, अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल आया था। 

 

शव को नाव में रखकर नदी की बीच धारा में फेंका
देर रात, जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब राजेंद्र चुपके से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिक को उठाकर घर से बाहर ले गया। घर से करीब 150 मीटर दूर यमुना नदी के किनारे पहुंचकर, उसने बेरहमी से बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद मासूम के शव को एक नाव में रखा और यमुना नदी की बीच धारा में फेंककर फरार हो गया।

 

अगली सुबह जब शारदा की नींद खुली तो उसने अपने पति और बेटे को घर पर नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई। मासूम के नाना रामसफल, मामा दिलीप और अन्य ग्रामीणों ने तीन दिनों तक यमुना नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की। 

ससुरालीजन राजेंद्र के घर भी पहुंचे लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। शुक्रवार को जब राजेंद्र के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिली, तो ससुरालीजन उससे मिलने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। बढ़ते दबाव के चलते राजेंद्र ने बेटे की हत्या की कबूली।

'पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा'
राजेंद्र के साले दिलीप ने पैलानी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। साले ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर कहता रहता था कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसी डर से शारदा पिछले डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी।

 

थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।

शारदा को नहीं था पति की इस हरकत का जरा भी अंदाजा
डेढ़ वर्षीय कार्तिक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मां शारदा की दुनिया उसी नन्ही सी जान में बसती थी। जब बेटा और पति दोनों घर से नदारद थे। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पति ऐसी हरकत करेगा। मां की बेचैनी धीरे-धीरे डर में बदल गई, जो तीन दिन बाद एक भयावह सच्चाई के रूप में सामने आई।
 

इस घटना से मां शारदा पूरी तरह से बेसुध हैं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। इकलौते बेटे को खोने का गम उन्हें अंदर तक तोड़ चुका है। घर में मातम का माहौल है और पूरा इलाका इस अकल्पनीय त्रासदी से स्तब्ध है।
 
विज्ञापन

माता-पिता के साथ कर चुका है मारपीट
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिता राजेंद्र पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है। दिवंगत कार्तिक के मामा दिलीप ने बताया कि एक सप्ताह पहले राजेंद्र ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी किसी बात पर नाराज होकर मारपीट की थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। यदि उस समय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई होती तो शायद पुलिस राजेंद्र को गिरफ्तार कर लेती और आज मासूम कार्तिक जिंदा होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें