यूपी के इटावा जिले में दस साल की बालिका से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बालिका ने पिता की करतूत मां से बताई। इसके बाद मां ने बालिका के साथ थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक कस्बा निवासी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से गया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर में रुक गई जबकि, उसका पति बेटी व बेटे को लेकर घर गया। इसके बाद शाम को ही बच्चों को लेकर इटावा आ गया।