फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म करता था लेखपाल पिता फिर दोस्तों को देता था मौका, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
प्रयागराज से लौटते समय पुलिस ने पुत्री से गैंगरेप के आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए गाड़ी, रुपये और पल-पल की जानकारी देने वाले करीबी दो युवकों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत मेें पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका ने 12 जनवरी को नाबालिग पुत्री के साथ कई वर्षों से गैंगरेप करने में लेखपाल पति व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुत्री के बयानों में लेखपाल के पिता, मां व दूसरी पत्नी को मारपीट व धमकी देने में आरोपी बनाया गया है।

वहीं लेखपाल के साथी विष्णू नरायन रस्तोगी निवासी जिला मेरठ, दवा व्यवसायी मनोज शाक्य निवासी आवास विकास कालोनी, सोनू तिवारी निवासी सैनिक कालोनी, लेखपाल विमल कुमार, मनोज शाक्य का दोस्त व कई अज्ञात को गैंग रेप में आरोपी बनाया गया है। एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने लेखपाल व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, कोतवाल जसवंत सिंह, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम, सर्विलांस के अनुराग  की निगरानी में टीम को लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने लेखपाल के मोबाइल नबंर को सर्विलांस पर लगाया तो आंबेडकर नगर भोलेपुर निवासी राहुल श्रीवास्तव व भोलेपुर निवासी लालू उर्फ सुरजीत की भूमिका के बारे में पता चला। राहुल व सुरजीत ने लेखपाल को पुलिस से बचने के लिए कार, रुपये, नया मोबाइल व सिम मुहैया कराया था।

पुलिस राहुल के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन कर रही थी। तभी स्वाट टीम को पता चला कि लेखपाल इस मुकदमे में पैरवी को लेकर प्रयागराज गया हुआ है और राहुल के साथ रविवार को लौट रहा है। स्वाट टीम प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल व उसकी मदद करने वाले राहुल श्रीवास्तव, लालू उर्फ सुरजीत को दबोच लिया। दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल  भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें