कानपुर में पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकले पिता ने दो मासूम बेटों संग गंगा में छलांग लगा दी। पिता को गोताखोरों ने बचाया। जबकि दोनों मासूमों की तलाश की जा रही है।
कानपुर के बिठूर इलाके में गुरुवार सुबह परियर पुल से एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को गोद में लेकर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पाकर सफीपुर उन्नाव और बिठूर की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाप्रभारी बिठूर अमरनाथ विश्कर्मा के मुताबिक पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सफीपुर उन्नाव निवासी दयाशंकर लोधी घर में पत्नी सीता से किसी बात पर झगड़कर अपने दो मासूम बच्चों शिवांश (डेढ़ साल) और शिवा (ढाई साल) को बाइक पर बिठाकर बिठूर के परियर पुल पंहुचा और गंगा में दोनों बेटों को गोद में लेकर उफनाती गंगा में कूद गया।
दोनों बच्चे तो डूब गए लेकिन मोटरबोट सवार गोताखोरों ने दयाशंकर को बचा लिया। स्थानीय निवासी पुष्पा दीक्षित की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मासूमों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए। इधर खबर मिलने के बाद मासूम बच्चों की मां सीता बिठूर पहुंची और बदहवास हो गयी। महिला ने बस इतना बताया कि सुबह दयाशंकर से झगड़ा हुआ और दोनों बच्चों को उठाकर घर से चले गए थे।