फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: हत्या कर सिर लेकर घूमने का मंजर नहीं भूल पा रहे लोग, विमला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए बच्चे

Sat, 10 Oct 2020 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में सूनी पड़ी किन्नर यादव की गली और मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरू में कथित प्रेम-प्रसंग में पति के गुस्से का शिकार हुई विमला यादव के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की मौजूदगी में शहर के मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में उसके दोनों बच्चे शामिल नहीं हो पाए। दोनों ननिहाल में थे। उधर, पत्नी की हत्या के आरोपी पति किन्नर यादव को पुलिस ने जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।

मां विमला की हत्या और पिता किन्नर यादव के जेल जाने के बाद बेसहारा बच्चे संदीप और कुलदीप नानी के साथ मरका क्षेत्र के मजरा सिरिया ताला (समगरा) गांव चले गए है। घर में ताला जड़ा है।
विज्ञापन


मृतका के पिता रामशरण यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति किन्नर यादव के खिलाफ बबेरू कोतवाली पुलिस ने धारा 302, 324 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ल ने बताया कि किन्नर यादव को जेल भेज दिया गया। विमला यादव के शव का पोस्टमार्टम के बाद बांदा में ही अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

हत्या कर सिर लेकर घूमने का मंजर नहीं भूल पा रहे लोग 
नेता नगर में हुई घटना के बाद हत्यारोपी किन्नर यादव के गली में दूसरे दिन शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। रात-दिन किन्नर यादव द्वारा फरसे से की गई पत्नी विमला की हत्या और फिर उसका सिर लेकर कोतवाली में सरेंडर करने जाने की चर्चा छाई रही।

मोहल्ले के लोग भी घटना का खौफनाक मंजर नहीं फूल पा रहे। उधर, आरोपी के घर में ताला पड़ा है। कथित प्रेमी भी इलाज के बाद घर लौट आया है। शुक्रवार को सुबह किन्नर यादव ने पत्नी विमला का फरसे से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी थी।

कथित प्रेमी पर भी जानलेवा हमला किया था। इस घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी लोग किन्नर यादव द्वारा की गई नृशंस हत्या को भूल नहीं सके। डेढ़ किलोमीटर दूर पुलिस कोतवाली तक पत्नी का कटा सिर और फरसा लेकर जाना भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

हत्यारोपी के मोहल्ले में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। कई घरों में खाना तक नहीं बना। उधर, कथित प्रेमी रवि उर्फ बंटा (36) शनिवार को जिला अस्पताल से इलाज कराकर अपने घर आ गया। उसके चेहरे में भी दहशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें