शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की एक्सीडेंट में मौत
बांदा के बबेरू बेटी को सुहाग के जोड़े में देखने की पिता की हसरत अधूरी ही रह गई। सात दिन बाद बेटी की बरात आनी थी, लेकिन इसके पहले ही शनिवार की शाम काल बने ट्रक ने शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता को रौंद दिया। घर पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में शनिवार शाम छह बजे घटित हुआ। गांव निवासी भाऊराम (52) पुत्र रामदास की बेटी फूला की 12 मई को बरात आनी है। घर में तैयारियां चल रही थी। भाऊराम शादी के निमंत्रण कार्ड गांव में पैदल बांट रहे थे।