फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत, देर रात NDRF ने बरामद किया शव, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 17 Apr 2026 03:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: शमशाही घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से डूबे युवक का शव एनडीआरएफ ने देर रात बरामद कर लिया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को मोर्चरी रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के शमशाही गंगा घाट पर साथियों संग नहाने गए एक युवक का पैर फिसलने से डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन शुरू की है।

विज्ञापन

देर रात एनडीआरएफ की टीम ने शमशाही घाट के सामने से शव बरामद कर लिया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव तेंदुली निवासी मनोज शुक्ला का पुत्र सुमित शुक्ला (20) गुरुवार सुबह रेवाड़ी गांव में महामृत्युंजय का जाप कराने के लिए गया हुआ था। सुबह लगभग साढ़े सात बजे साथियों के साथ वह नजदीक के शमशाही घाट गंगा नदी में नहाने गया था।

विज्ञापन

परिजनों ने की शव की शिनाख्त
घाट पर ही पैर फिसलने से वह पानी की गहराई में समा गया। सुमित के साथियों ने फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष मलवां राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को मोर्चरी  रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें