फतेहपुर के खखरेरू में चार माह पहले शादी समारोह में हुए विवाद में बदला लेने पहुंचे युवक की शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक खखरेरू थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी मिश्रीलाल का बेटा दुर्गेश गौतम (21) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता गांव में राजगीर का काम करते हैं। दुर्गेश फरवरी में गांव आया था। वह खखरेरू के बेलाई गांव में बरात में शामिल होने गया था। वहां गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।