कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक में ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गेश (35) ने शनिवार को कमरे में फांसी लगा ली। खुदकुशी करने के पहले पीड़िता ने 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दूध विक्रेता पति देवांश गुप्ता और सास पर गंभीर आरोप लगाए।
अपने तीन बच्चों की चिंता जाहिर कर बेबसी भी बयान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच शुरू की है। मायके पक्ष का आरोप है कि सास और पति दुर्गेश को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वह करीब एक सप्ताह से तनाव में थीं।