फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: युवक की बेरहमी से हत्या, नहर की झाड़ियों में फेंका शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 30 Apr 2024 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। नहर की झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो मार्ग पर चक काजीपुर नहर में मंगलवार को युवक का रक्त रंजित शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन


युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसके हाथ के नाखून घिसे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि नहर में फेंकने के लिए शव काफी दूर तक घसीटा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं कटाई की वजह से करीब रात 12 बजे तक घटनास्थल के आसपास चहल पहल रही है। शव को रात 12 के बाद ही फेंका होगा। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें